“पंचायत करसौली के गांव टप्परियां में परिवार के पास न घर, न बाथरूम, न शौचालय — मदद की गुहार”
पंचायत करसौली के गांव टप्परियां का एक परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है। परिवार के पास अपना घर, बाथरूम और शौचालय तक नहीं है, जिसके कारण उन्हें पंचायत भवन में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चुनावों के दौरान विकास और मूलभूत सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इस परिवार की स्थिति जमीनी हकीकत को बयां करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस परिवार की सहायता कर उन्हें रहने के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
“राजनीतिक नेताओं के बड़े-बड़े वादे और ज़मीनी हकीकत में आसमान-जमीन का फर्क, पंचायत भवन में रहने को मजबूर परिवार”

Leave a Reply