हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं, सेवा जारी रखने का किया वादा

हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं, सेवा जारी रखने का किया वादा
माजरी (नालागढ़): विधानसभा उम्मीदवार हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
हरप्रीत सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम चुनाव जीतें या हारें, इससे अलग हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा करना है। लोगों की सेवा निरंतर जारी रहेगी और हम अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे।”
उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के सामने उठाया जाएगा तथा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी अपनी बात खुलकर रखी और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

Comments

One response to “हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं, सेवा जारी रखने का किया वादा”

  1. dknewsnalagarh Avatar

    हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं, सेवा जारी रखने का किया वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *