0x0ab35d36
Category: Uncategorized
-
अवैध खनन के विरुद्ध बद्दी पुलिस की सख्त कार्रवाई: एक टिप्पर व जेसीबी ज़ब्त
रामपुर खड्ड में अवैध खनन के विरुद्ध बद्दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी नंबर HP-07C-2096 और एक टिप्पर नंबर PB12Q-1701 को मौके पर ही ज़ब्त किया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई को लेकर सख्ती देखने को मिली है।
First News Network | सत्य के साथ हर कदम…#FirstNewsNetwork #BaddiPolice #Baddi #IllegalMining #अवैधखनन #रामपुरखड्ड #PoliceAction #HimachalPradesh #Nalagarh #BaddiNews #BreakingNews #HimachalNews #NewsUpdate #LocalNews
-
शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी के खिलाफ मजरा की जनता की शांतिपूर्ण रैली, सरकार और प्रशासन को जगाने का संदेश.नालागढ़: गांव माजरा की जनता ने आज शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी के खिलाफ शांतिपूर्ण रैली निकाली। यह रैली न्यू बस स्टैंड से SDM कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें पंजाब के सिख भाईचारे ने भी भरपूर सहयोग दिया।इस रैली का मकसद सोई हुई सरकार और प्रशासन को जगाना था। सरकार के फैसले से जनता काफी क्रोधित है। जिस जनता की वोट से सरकारें बनती हैं, आज उसी जनता यानी गांव माजरा के लोगों को शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी की वजह से दूषित पानी, दूषित हवा और नरक भरी जिंदगी जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।पहले ही गांव माजरा के लोग कैंसर, अस्थमा, किडनी फेलियर, शरीर के सड़ने जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। ऊपर से सरकार ने जनता के हित में फैसला न देते हुए शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी को पांच-सात साल और दे दिए। सरकार के इस फैसले ने गांव माजरा की जनता के जख्मों पर नमक रगड़ने जैसा काम किया है।इस रैली में पूर्व विधायक लखविंदर राणा, के.एल. ठाकुर, आजाद उम्मीदवार हरप्रीत सैणी, जिला परिषद दभोटा ज्ञान सिंह ठाकुर व अन्य प्रत्याशी शामिल हुए।लेकिन एक बात सोचने वाली है—इन नेताओं की रैलियों में हजारों की भीड़ होती है, तो यहां पर वह भीड़ क्यों नहीं दिखाई दी?क्या इस रैली में शामिल होना सिर्फ औपचारिकता है या हकीकत में ये नेता माजरा की जनता के साथ खड़े हैं?यह सवाल अब क्षेत्र की जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।DK News Nalagarhशम्मी राजपूत
शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी के खिलाफ मजरा की जनता की शांतिपूर्ण रैली, सरकार और प्रशासन को जगाने का संदेश.
नालागढ़: गांव माजरा की जनता ने आज शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी के खिलाफ शांतिपूर्ण रैली निकाली। यह रैली न्यू बस स्टैंड से SDM कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें पंजाब के सिख भाईचारे ने भी भरपूर सहयोग दिया।
इस रैली का मकसद सोई हुई सरकार और प्रशासन को जगाना था। सरकार के फैसले से जनता काफी क्रोधित है। जिस जनता की वोट से सरकारें बनती हैं, आज उसी जनता यानी गांव माजरा के लोगों को शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी की वजह से दूषित पानी, दूषित हवा और नरक भरी जिंदगी जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पहले ही गांव माजरा के लोग कैंसर, अस्थमा, किडनी फेलियर, शरीर के सड़ने जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। ऊपर से सरकार ने जनता के हित में फैसला न देते हुए शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी को पांच-सात साल और दे दिए। सरकार के इस फैसले ने गांव माजरा की जनता के जख्मों पर नमक रगड़ने जैसा काम किया है।
इस रैली में पूर्व विधायक लखविंदर राणा, के.एल. ठाकुर, आजाद उम्मीदवार हरप्रीत सैणी, जिला परिषद दभोटा ज्ञान सिंह ठाकुर व अन्य प्रत्याशी शामिल हुए।
लेकिन एक बात सोचने वाली है—इन नेताओं की रैलियों में हजारों की भीड़ होती है, तो यहां पर वह भीड़ क्यों नहीं दिखाई दी?
क्या इस रैली में शामिल होना सिर्फ औपचारिकता है या हकीकत में ये नेता माजरा की जनता के साथ खड़े हैं?
यह सवाल अब क्षेत्र की जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
DK News Nalagarh
शम्मी राजपूत -
फाजिल्का से हिमाचल तक: मानसिक रूप से परेशान युवक की कहानी
गुरदीता को लेकर आज एक बड़ा खुलासा सामने आया है। परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरदीता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उन्हें इलाज व सुरक्षा की जरूरत है। इसी मामले को लेकर पुलिस चौकी जोगों, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) में चर्चा तेज हो गई है।
वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
📍 निवासी: फाजिल्का, पंजाब
📍 पुलिस चौकी: जोगों
📍 जिला: सोलन
📍 राज्य: हिमाचल प्रदेशhttps://www.facebook.com/share/1ReqjSm5Mj
https://www.facebook.com/share/v/1BrkP9f94j
BreakingNews #Gurdita #PunjabNews #HimachalNews #PoliceNews #HindiNews #Fazilka #Solan #Jogon #LatestNews
-
आज स्वर्गीय हरिनारायण सिंह सैनी जी की 15वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🌹उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया। सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के दिलों में एक अलग पहचान दिलाई।क्या आपको लगता है कि आज के दौर में हरिनारायण सिंह सैनी जी जैसा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला, विकास को प्राथमिकता देने वाला और हर वर्ग की आवाज़ बनने वाला MLA फिर मिलेगा?💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।🌹 भावपूर्ण श्रद्धांजलि।DK NEWS NALAGARHहर खबर, आपके साथ।
HariNarayanSinghSaini #Tribute #PunyaTithi #DKNewsNalagarh #Nalagarh #Himachal #PublicLeader #Respect #Shradhanjali #HimachalNews

-
गांव गुलरवाला (करसौली) में पुलिया के अभाव से परेशान परिवार, खेतों से होकर बाजार जाने को मजबूर
स्वर्गीय जोगी सिंह के परिवार ने प्रशासन से लगाई पुलिया निर्माण की गुहार, मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग।
नालागढ़ | DK News Nalagarh
ग्राम गुलरवाला, करसौली में रहने वाले स्वर्गीय जोगी सिंह के परिवार का कहना है कि वे आज तक पुलिया जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ,उनका कहना है कि हमने कई बार पंचायत से गुहार भी लगाई है लेकिन पंचायत ने हमें हमारे साथ हमारी अनदेखी की है और पंचायत को सिर्फ वोटो को टाइम ही हमारा परिवार याद आता है और हमारा एक बेटा जो है मजदूरी कर कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है,उनकी धर्मपत्नी ,दलवारों देवी ने बताया कि घर तक आने-जाने के लिए उचित पुलिया नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार जाते समय खेतों से होकर गुजरना पड़ता है।
परिवार का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जिससे आवागमन में काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण होने से न केवल इस परिवार बल्कि आसपास के लोगों को भी राहत मिलेगी।
परिवार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कर पुलिया का निर्माण कराया जाए ताकि उन्हें सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
DK News Nalagarh इस मामले में संबंधित प्रशासन का पक्ष भी प्रकाशित करेगा, यदि वह उपलब्ध कराया जाता है।Lorem Ipsum has been the industry’s standard dummy text ever since the 1500s.
-
हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं, सेवा जारी रखने का किया वादा
हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं, सेवा जारी रखने का किया वादा
माजरी (नालागढ़): विधानसभा उम्मीदवार हरप्रीत सैनी ने गांव माजरी का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
हरप्रीत सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम चुनाव जीतें या हारें, इससे अलग हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा करना है। लोगों की सेवा निरंतर जारी रहेगी और हम अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे।”
उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के सामने उठाया जाएगा तथा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी अपनी बात खुलकर रखी और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
